बेनीबाद पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार ,चोरी हुई बाइक गायघाट से बरामद
बेनीबाद पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार ,चोरी हुई बाइक गायघाट से बरामद
बेनीबाद पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार ,चोरी हुई बाइक गायघाट से बरामद
दीपक कुमार/ गायघाट
थाना क्षेत्र के पिरोछा निवासी शिवशंकर साह की बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव के ही तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गायघाट के सतनाम पेट्रोल पंप के पास से चोरी की बाइक बरामद करने का दावा किया है।गिरफ्तारी हुए तीनों की पहचान ॠषि कुमार पे•- मोहन सिंह, 02. अमरजीत कुमार पे•- लालबाबू सिंह 03. सिताराम कुमार उर्फ दिलखुश कुमार पे•- अजय सिंह सभी सा•- पिरौछा, थाना-बेनीबाद के रूप में हुई है।
बेनीबाद पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान बाइक चोरी की घटनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर गिरोह में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। पुलिस चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।