सिंहवाड़ा में धूमधाम से मना जन्माष्टमी,आकर्षक बने पूजा पंडाल को देखने उमड़ी थीं भीड़।

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा/

प्रखंड क्षेत्र के सिमरी , सिंहवाड़ा, पानिशाला, कटका , निस्ता, सनहपुर आदि गावो में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई। वही नगर पंचायत भरवाड़ा भगवती स्थान मंदिर के प्रांगण में शिव शक्ति पुजा समिति की ओर से भगवान श्री कृष्ण का भव्य प्रतिमा स्थापना किया गया ,पूजा कमेटी के मेला प्रभारी सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि लगातार 21 वर्षों से जन्माष्टमी का आयोजन करते हैं। इस बार कुछ खास प्रकार का पुजा पंडाल बना है। जिसे देखने के लिए श्रंद्धालूओ की भीड़ उमर रही है।यहां आसपास के गांव से श्रद्धालुओं का जुटान होता है। पुजारी गणेश सहनी ने बताया कि पुजा पाठ एवं धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में माहौल भक्तिमय रहता है। पंडित आचार्य मुरारी जी के पुरे विधिवत पूजन हो रहा है। शाम के समय बड़ी संख्या में युवा नाचते गाते नजर आए , मिथिलेश महतो, सुमन यादव, संजय साह,राजू साह ,बबलू यादव,पंकज यादव,छेदी महतो,विकास कुमार, वरुण गुप्ता, दीपक यादव, मनीष कुमार, रौशन कुमार,गोविंदा गुप्ता सभी सदस्य श्रद्धालुओं कि देख रेख में लगे हुए थे।