गौड़ा बौराम में 19 और 20 सितंबर को जे.के कॉलेज परिसर में लगेगा भव्य रोजगार मेला, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के सुनहरे अवसर

दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से विधायक सुजीत कुमार की पहल पर दो दिवसीय भव्य ‘रोजगार मेला’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 19 और 20 सितंबर 2026 को बिरौल स्थित जे. के. कॉलेज में होगा। इस रोजगार मेले में युवाओं के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर, करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श, कुशलता विकास एवं प्रशिक्षण और सीधे नियोक्ताओं (कंपनियों) से संवाद करने की सुविधा मिलेगी। आयोजन की शुरुआत प्रतिदिन सुबह 10 बजे से होगी। युवाओं की सुविधा के लिए बायोडाटा जमा करने के तीन आसान विकल्प दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपना बायोडाटा मोबाइल नंबर 9369779572 पर भेज सकते हैं। इसके अलावा जारी किए गए ईमेल
rojgar.gaurabauram@gmail.com पर भी बायोडाटा भेजा जा सकता है। अभ्यर्थी बिरौल रजिस्ट्री ऑफिस के सामने स्थित जन सेवा केंद्र में जाकर सीधे अपना बायोडाटा जमा कर सकते हैं।
क्षेत्र के विधायक सुजीत कुमार ने युवाओं से अपील की है कि वे इस मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने सपनों को नई उड़ान देकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।