शिक्षक दिवस पर कुलपति को कलम भेंट कर लिया आशीर्वाद
शिक्षक दिवस पर कुलपति को कलम भेंट कर लिया आशीर्वाद
शिक्षक दिवस पर कुलपति को कलम भेंट कर लिया आशीर्वाद
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
शिक्षक दिवस के अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कामेश्वर नगर स्थित जुबली हॉल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर ‘आधुनिक शिक्षा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षकों की भूमिका’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने शिक्षकों की भूमिका और भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व पर अपने विचार रखे। उनका संबोधन प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा।
कार्यक्रम के दौरान युवा लोजपा (रामविलास) के दरभंगा जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान ने कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी को कलम भेंट कर उनका स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। प्रदीप कुमार पासवान ने कहा कि कुलपति का आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए गौरव और यादगार क्षण है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं। उनके ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से ही राष्ट्र के भविष्य का निर्माण होता है। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
समारोह में छात्र नेता नागमणि, लालबाबू साह, राजा, उदय सहित अन्य गणमान्य लोग एवं छात्र साथी मौजूद रहे।