डीएमसीएच के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित

दस्तक 7मीडिया / अफजल खान  

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच), लहेरियासराय के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. बी. एन. झा के मार्गदर्शन में किया गया।

समारोह में विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. पी. के. दास की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर शिक्षकों के समाज एवं विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. विश्व ज्योति, डॉ. स्वातब वर्मा, डॉ. चंदन चौधरी, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. हेमंत सुनाम, डॉ. कुंदन कुमार, डॉ. सनी कुमार, डॉ. राजेंद्र, डॉ. सृष्टि तथा डॉ. अपूर्व सहित विभाग के सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान आपसी सौहार्द, सम्मान और उत्साह का माहौल बना रहा। फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।