दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल ,

पुलिस केंद्र में जवानों ने सीखा आपात स्थिति से निपटने का व्यवहारिक प्रशिक्षण

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शनिवार को पुलिस केंद्र, दरभंगा में दंगा नियंत्रण को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को दंगाइयों से प्रभावी ढंग से निपटने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपात स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों ने विभिन्न विषम परिस्थितियों से निपटने की रणनीतियों और कार्ययोजनाओं का व्यवहारिक अभ्यास किया। इससे पुलिस बल की कार्यकुशलता, अनुशासन, तत्परता और टीमवर्क को मजबूत किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को किसी भी आकस्मिक स्थिति में पूरी तैयारी और आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अभ्यास के माध्यम से पुलिस बल को कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का संदेश दिया गया।