सरकारी नापी के दौरान गाली-गलौज, धमकी और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 5 नामजद व अन्य पर मामला दर्ज
सरकारी नापी के दौरान गाली-गलौज, धमकी और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 5 नामजद व अन्य पर मामला दर्ज
सरकारी नापी के दौरान गाली-गलौज, धमकी और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 5 नामजद व अन्य पर मामला दर्ज
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
अंचल कार्यालय बिरौल के आदेशानुसार मौजा-इमरी (थाना सं०-262, खाता सं०-317, खेसरा-656) की सरकारी नापी और सीमांकन करने पहुंचे सरकारी अमीन अमरेश कुमार के साथ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गाली-गलौज करने, मारपीट का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अंचल अमीन अमरेश कुमार ने थानाध्यक्ष बिरौल को आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन के अनुसार, सरकारी नापी केस संख्या 479/2026-27 के आलोक में वे पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन की नापी और सीमांकन का कार्य कर रहे थे। नापी के उपरांत जब सीमांकन के लिए बांस का गही गाड़ा जा रहा था, तभी आरोपी पुलिस बल के सामने ही गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश करने लगे। आरोपियों ने अमीन को धमकी देते हुए कहा, “जहां देखेंगे, वहीं मार देंगे”। इस घटना के कारण सरकारी कार्य में गंभीर रूप से बाधा उत्पन्न हुई। अमीन ने अपने आवेदन के साथ नापी नोटिस और घटनास्थल का साक्ष्य वीडियो भी पुलिस को सौंपा है।
अमीन के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसमें डुमरी निवासी सोमन पंडित (पिता- रवि पंडित), श्री राम पंडित (पिता- शंकर पंडित), सोहन पंडित (पिता- सोमन पंडित), धूरन पंडित (पिता- लक्ष्मी पंडित), बिहारी पंडित (पिता- शंकर पंडित) तथा कई अज्ञात महिला व पुरुषों को अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।