शिक्षक दिवस पर डीएम ने 50 शिक्षकों को शिक्षा मंत्री का पत्र देकर किया सम्मानित

दरभंगा/ विधि संवाददाता

शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय में शिक्षकों के नाम बिहार के शिक्षा मंत्री का पत्र से सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर ने किया।कार्यक्रम में डीपीओ स्थापना अवधेश कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान संजय कुमार, बीईओ करुणा कश्यप,प्रधानाध्यापक साजिद हसन,शकील अहमद,कार्तिक कुमार सिंह, कल्याणी कुमारी,रश्मि प्रिया,सोनी कुमारी,सुलेखा, सुनीता,ज्योति,राजकुमार आदि मौजूद थे।कार्यक्रम में डीएम ने नगरक्षेत्र के 50 शिक्षकों को शिक्षामंत्री का शिक्षकों के नाम प्रेषित पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रधानाध्यापक मो. साजिद हसन को सम्मानित करते डीएम कौशल कुमार।