कनकी मुसहरी में 8 लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार, बाइक जब्त
कनकी मुसहरी में 8 लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार, बाइक जब्त
कनकी मुसहरी में 8 लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार, बाइक जब्त
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र के कनकी मुसहरी में शनिवार सुबह घनश्यामपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 लीटर देसी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कनकी मुसहरी निवासी अशर्फी सदा के पुत्र फेंकन सदा तथा मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के जोरला गांव निवासी सरीचन सदा के पुत्र जय प्रकाश सदा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल से दो युवक कनकी मुसहरी में देसी शराब पहुंचाने आए हैं। सूचना का सत्यापन करने पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 8 लीटर देसी शराब बरामद हुई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी और शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शराब से जुड़े किसी भी मामले में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
डीएम ने आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण की समीक्षा की, ग्राम पंचायतवार विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन व स्वास्थ्य उपकेंद्रों की जरूरत होगी चिह्नित
शिक्षक दिवस पर डीएम ने 50 शिक्षकों को शिक्षा मंत्री का पत्र देकर किया सम्मानित