शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, शिक्षकों के प्रति जताया सम्मान,

दीपक कुमार/गायघाट

गायघाट। प्रखंड क्षेत्र के शिवदाहा स्थित शिशु कल्याण मंदिर विद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, उनके विचारों तथा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को जीवन में महत्वपूर्ण बताया।

विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

मौके पर संस्थान के डायरेक्टर विजय कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य दया शंकर श्रीवास्तव, मो. निराले, रवि आनंद, चंद्रशेखर राय, अनुज कुमार, शुभम कुमार, मो. आफताब, राजेश कुमार, सुशील कुमार सिंह, सुजीत कुमार मिश्रा, दिनेश कुमार,y सुजीत कुमार साह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।