भू-अर्जन परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, मुआवजा भुगतान में तेजी का निर्देश, शोभन-एकमी बाईपास और लॉजिस्टिक पार्क के लिए विशेष कैंप लगाकर रैयतों को मुआवजा देने का आदेश
भू-अर्जन परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, मुआवजा भुगतान में तेजी का निर्देश, शोभन-एकमी बाईपास और लॉजिस्टिक पार्क के लिए विशेष कैंप लगाकर रैयतों को मुआवजा देने का आदेश
भू-अर्जन परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, मुआवजा भुगतान में तेजी का निर्देश,
शोभन-एकमी बाईपास और लॉजिस्टिक पार्क के लिए विशेष कैंप लगाकर रैयतों को मुआवजा देने का आदेश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जिले में चल रही विभिन्न भू-अर्जन परियोजनाओं की प्रगति को लेकर बैठक हुई। इसमें मुआवजा भुगतान, एलपीसी निर्गमन समेत लंबित मामलों की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को भू-अर्जन से जुड़े मामलों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत तेजी से निष्पादन करने का निर्देश दिया, ताकि विकास परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब नहीं हो।
बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, संबंधित अनुमंडलों के भूमि सुधार उप समाहर्ता और अंचलाधिकारी मौजूद रहे।
डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र के विकास से जुड़ी शोभन-एकमी बाईपास और लॉजिस्टिक पार्क परियोजनाओं के लिए किए जा रहे भू-अर्जन कार्य की विशेष रूप से समीक्षा की। उन्होंने रैयतों को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया तेज करने के लिए संबंधित क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि अंचलाधिकारी संबंधित मौजा में जाकर कैंप आयोजित करें और रैयतों को एलपीसी (भूमि स्वामित्व प्रमाण-पत्र) निर्गत करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। कैंप में रैयतों की दस्तावेज संबंधी समस्याओं का मौके पर ही यथासंभव समाधान करने का निर्देश दिया गया, ताकि मुआवजा भुगतान जल्द पूरा हो सके।
डीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने तथा परियोजनावार प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा। बैठक में भू-अर्जन से जुड़े अन्य लंबित मामलों पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।