फेकला में 6.50 लाख की शराब बरामद, दो तस्करों पर फरार केस, 553 लीटर विदेशी शराब जब्त, गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग का अभियान लगातार जारी है। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग की टीम ने फेकला थाना क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 6.50 लाख रुपये मूल्य की 553.320 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है।

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने फेकला थानांतर्गत अंदामा, वार्ड संख्या-4 में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।

बरामद शराब के मामले में दो अभियुक्तों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए विभाग और पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा