बिरौल अनुमंडल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, भक्ति और उल्लास के साथ पूजा-अर्चना में लीन हुए श्रद्धालू
बिरौल अनुमंडल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, भक्ति और उल्लास के साथ पूजा-अर्चना में लीन हुए श्रद्धालू
बिरौल अनुमंडल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, भक्ति और उल्लास के साथ पूजा-अर्चना में लीन हुए श्रद्धालू
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल दरभंगा।
बिरौल अनुमंडल के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है।
विभिन्न जगहों पर भव्य व आकर्षक अस्थाई पूजा पंडालों का निर्माण कराया गया है, जहां भगवान श्री कृष्ण के साथ-साथ अन्य देवी-देवताओं की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भगवान बाल गोपाल के दर्शन और पूजन के लिए सुबह से ही पूजा पंडालों तथा मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। विशेषकर संध्या आरती के समय भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा है। नगर पंचायत बिरौल के मंदिर घाट, सोनबेहट, रोहाड़ एवं सहसराम सहित अन्य जगहों में भव्य पंडालों का निर्माण कर पूजा का आयोजन किया गया है। गौड़ा बौराम प्रखंड के जिरात स्थित ऐतिहासिक चुन्नी मुन्नी धर्मशाला और कन्हैय, सहित कई ग्रामीण इलाकों में जन्माष्टमी महोत्सव उल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। स्थानीय पूजा समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेलों और पंडालों की सजावट बच्चों और श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
शिवदाहा से लापता महिला जहांगीरपुर में मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस
मेला घूमने निकले आठवीं के छात्र का मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, जन्माष्टमी पूजा में शामिल होने घर से निकला था किशोर, साइबर कैफे के पास मिला शव