शिवदाहा से लापता महिला जहांगीरपुर में मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस
शिवदाहा से लापता महिला जहांगीरपुर में मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस
शिवदाहा से लापता महिला जहांगीरपुर में मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदाहा गांव से लापता हुई महिला शनिवार को बगल के गांव जहांगीरपुर स्थित ईंट-भट्ठा के पास सकुशल मिली। महिला के मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली।
बताया गया कि महिला के अचानक घर से लापता होने के बाद परिजन काफी चिंतित थे। उन्होंने आसपास के गांवों सहित रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान महिला के जहांगीरपुर गांव में ईंट-भट्ठा के पास होने की जानकारी मिली। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर महिला को सकुशल अपने साथ घर ले गए।
महिला के मिलने के बाद परिजनों ने राहत जताई। मामले को लेकर परिजनों द्वारा आवश्यक जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई है।