दरभंगा/

दरभंगा पुलिस ने हत्या के एक मामले मे उदभेदन कर दिया हैं।सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने प्रेस वार्ता कर इस मामले के परत दर परत से पर्दा उठाते हुये जानकारी दी हैं।

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर लिच्चीबाग मोहल्ले में ऑनर किलिंग मामले में पुलिस ने मृतका के दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मृतिका का एक भाई मब्बी ओपी क्षेत्र के मब्बी-कमतौल सड़क स्थित ग्रामीण बैंक के पास देखा जा रहा है। पुलिस में तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया वहीं पुलिस के दबिश के कारण दूसरा भाई थाना में आकर सरेंडर कर दिया। सदर एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में मृतका के दोनों भाई बिट्टू महतो एवं मानसून महतो को गिरफ्तार किया गया है। दोनों भाई ने मिलकर बहन की हत्या की थी। एसडीपीओ ने बताया कि घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतिका अपने मर्जी से कहीं शादी करना चाह रही थी लेकिन दोनों भाई शादी करने से मना कर रहे थे। जिस वजह से घर में विवाद हुआ और गुस्सा में आकर दोनों भाई ने घटना को अंजाम दे दिया। एसडीपीओ ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार के निर्देश पर एक टीम बनाई गई थी। टीम गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बिट्टू को गिरफ्तार किया गया उसके बाद पुलिस दबाव की वजह से मूनचून महतो ने भी थाना में सरेंडर कर दिया।