दस दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए होम ट्यूटर नटवर चौधरी नहीं रहे, इनके मौत की सूचना मिलते ही डुमरी गांव में छाया मातम।

बिरौल /दरभंगा

शिवनगरघाट-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर दस दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए डुमरी गांव निवासी व होम ट्यूटर नटवर चौधरी की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान दरभंगा के एक निजी अस्पताल में हो गया। ग्रामीणों के अनुसार नटवर चौधरी पेशे से होम ट्यूशन कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। दस दिन पूर्व रात 8 बजे होम ट्यूशन कर वे अपने घर डुमरी गांव लौट रहे थे। इसी क्रम शिवनगरघाट की ओर से तेज रफ्तार में आ रही अज्ञात पीकप वेन के चालक ने एक निजी स्कूल के सामने ठोकर मार कर फरार हो गया। बारिश होने के कारण नटवर जख्मी हालत में सड़क किनारे लगभग आधा घंटा तक पड़ा रहा। इस दौरान स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण ग्रामीणों ने नटवर का बेहतर इलाज के लिए पैसा एक्ठा भी किया।लेकिन उनके मौत की सूचना मिलते ही डुमरी गांव में मातम छा गया। मृतक अपने पिछे पत्नी के अलावा एक पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गए।