गायघाट में कार से 72 लीटर शराब बरामद, पुलिस को चकमा देकर चालक फरार
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट थाना क्षेत्र के रेल नारायण गांव के पास गायघाट थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के निर्देश पर पुलिस को मिली गुप्ता सूचना के दौरान एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें छिपाकर रखी गई करीब 72 लीटर शराब बरामद हुई।

पुलिस को देखते ही कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर लिया है। फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। गायघाट थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि मामले में शराब तस्करी से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। जब्त शराब और कार के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

