जन्माष्टमी को लेकर कमतौल व जाले में पुलिस की चौकसी, ग्रामीण एसपी ने किया विधि-व्यवस्था का निरीक्षण
दस्तक 7मीडिया ,सिंहबाड़ा /विजय ठाकुर
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर दरभंगा पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने कमतौल थाना एवं जाले थाना क्षेत्र का निरीक्षण कर पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों, पूजा स्थलों एवं पर्व को लेकर संभावित भीड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से सुरक्षा इंतजामों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
