बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, सात आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी ,

नवीन कुमार को बियाडा का अतिरिक्त प्रभार, विवेक रंजन मैत्रेय बने खेल निदेशक; अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की कमान

दस्तक 7मीडिया /पटना 

बिहार सरकार ने शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश से कई आईएएस अधिकारियों के विभाग और अतिरिक्त प्रभार में बदलाव किया है। इस फेरबदल में 2011 बैच से लेकर 2020 बैच तक के सात आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

नवीन कुमार को बियाडा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे वर्तमान में विशेष सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के साथ सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के प्रभारी सचिव तथा बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। अब वे अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। इसके साथ ही कुन्दन कुमार बियाडा के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

विवेक रंजन मैत्रेय को अपर सचिव, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग से स्थानांतरित कर निदेशक, खेल बनाया गया है। उनके पदस्थापन के साथ आरिफ अहसन निदेशक, खेल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

अनिल कुमार को निदेशक, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग से स्थानांतरित कर प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के पद पर पदस्थापित किया गया है। वे बिहार राज्य संवाद समिति के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

अभिषेक पलासिया को पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव पद से स्थानांतरित कर प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड बनाया गया है। वे अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकर अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। वे वर्तमान में मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव हैं।

वहीं गुंजन सिंह को अगले आदेश तक निदेशक, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग तथा प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य संवाद समिति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे वर्तमान में मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव हैं।

नई जिम्मेदारियों का पूरा ब्यौरा

 नवीन कुमार (2011 बैच) प्रबंध निदेशक, बियाडा का अतिरिक्त प्रभार ,कुन्दन कुमार (2004 बैच)  बियाडा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त,विवेक रंजन मैत्रेय (2017 बैच)  निदेशक, खेल
आरिफ अहसन (2017 बैच)  निदेशक, खेल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त,
अनिल कुमार (2017 बैच)  प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ,अभिषेक पलासिया (2020 बैच)  प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड; साथ में संयुक्त सचिव, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकर (2020 बैच)  संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार, गुंजन सिंह (2020 बैच) — निदेशक, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग एवं प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य संवाद समिति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हें

अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित पदों का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अन्य अधिकारी भी नई व्यवस्था लागू होने के साथ उन अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त हो जाएंगे। इसके अलावा अनिल कुमार के पद को अपर सचिव तथा अभिषेक पलासिया के पद को संयुक्त सचिव के समकक्ष घोषित किया गया है।