फूस की झोपड़ी में छिपाकर रखी 482 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
फूस की झोपड़ी में छिपाकर रखी 482 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
फूस की झोपड़ी में छिपाकर रखी 482 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग की टीम ने कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर हरौली के टोला पोखर भिंडा, वार्ड नंबर-7 में छापेमारी कर फूस की झोपड़ी से 482.280 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार के अनुसार, सूचना के सत्यापन के बाद विभाग की टीम ने चिन्हित ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान झोपड़ी में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
बरामद शराब को जब्त कर दोनों आरोपितों के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर चिन्हित ठिकानों पर कार्रवाई कर शराब की बरामदगी के साथ कारोबार में संलिप्त लोगों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।
विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री या परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग या प्रशासन को सूचना दें।
लहेरियासराय थाने की कमान अब चंद्रकांत गौरी के हाथ, अमित कुमार लाइन क्लोज, दो माह पहले विशेष शाखा में हो चुका था चयन, पुलिस पदाधिकारियों की कमी के कारण नहीं हो पा रहे थे विरमित
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, सात आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी नवीन कुमार को बियाडा का अतिरिक्त प्रभार, विवेक रंजन मैत्रेय बने खेल निदेशक; अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की कमान