एससी/एसटी थाना का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
एससी/एसटी थाना का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
एससी/एसटी थाना का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
दस्तक 7 मीडिया / दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने शुक्रवार को एससी/एसटी थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में संधारित विभिन्न पंजियों एवं लंबित कांडों की स्थिति की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में दागी पंजी, केस डिस्पोजल पंजी, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी, हाजत पंजी, गिरफ्तारी पंजी एवं पीसी रजिस्टर समेत अन्य पंजियों की जांच की गई। एसएसपी ने मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और मामलों में अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पीसी की समीक्षा के दौरान समन, बीडब्ल्यू, एनबीडब्ल्यू, इश्तिहार एवं कुर्की से संबंधित पंजियों की भी जांच की गई। लंबित समन, बीडब्ल्यू एवं एनबीडब्ल्यू का प्राप्ति के 15 दिनों के अंदर तामिला कराने तथा इश्तिहार एवं कुर्की का तीन दिनों के अंदर तामिला सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
एसएसपी ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने, थाना परिसर में साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही हाजत की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जनसंघ कालीन वरिष्ठ कार्यकर्ता बचनू मंडल के निधन पर भाजपा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पंचायत में शोक की लहर
लहेरियासराय थाने की कमान अब चंद्रकांत गौरी के हाथ, अमित कुमार लाइन क्लोज, दो माह पहले विशेष शाखा में हो चुका था चयन, पुलिस पदाधिकारियों की कमी के कारण नहीं हो पा रहे थे विरमित