जनसंघ कालीन वरिष्ठ कार्यकर्ता बचनू मंडल के निधन पर भाजपा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पंचायत में शोक की लहर

दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

अलीनगर प्रखंड अंतर्गत नरमा-नावानगर पंचायत के नावानगर गांव निवासी और जनसंघ काल के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बचनू मंडल के असामयिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्व.बचनू मंडल जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे उनके समकालीन साथी तुफानी बाबा ने पुरानी यादों को साझा करते हुए कहा कि स्व.बचनू मंडल जी ने संगठन के बेहद कठिन दौर में भी अपनी निष्ठा कभी डगमगाने नहीं दी। उनका पूरा जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय पासवान ने उनके योगदान को नमन करते हुए कहा कि स्व.मंडल का जीवन संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण और विचारधारा के प्रति अडिग निष्ठा का बेजोड़ उदाहरण था। वहीं, जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि उनके चले जाने से पार्टी और समाज दोनों को अपूरणीय क्षति हुई है। उनका सरल स्वभाव और कार्यकर्ताओं से आत्मीय जुड़ाव हमेशा याद किया जाएगा।
बचनू मंडल जी के निधन से पूरे नरमा-नावानगर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। सभी ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें। इस सभा में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया,पंचायत अध्यक्ष श्रवण झा,वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता प्रदीप प्रधान,बैधनाथ प्रसाद सिंह,बब्लू झा, गंगाराम सहनी,संतोष मंडल,रामसागर ठाकुर, राजीव झा, जानकी झा, कमलेश मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।