बिहार में 10 आईपीएस समेत 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला, पूरन कुमार झा बने एसपी निगरानी ,केतन इंगोले को रजौली की कमान
बिहार में 10 आईपीएस समेत 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला, पूरन कुमार झा बने एसपी निगरानी ,केतन इंगोले को रजौली की कमान
बिहार में 10 आईपीएस समेत 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला, पूरन कुमार झा बने एसपी निगरानी ,केतन इंगोले को रजौली की कमान
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
गृह विभाग ने 4 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी कर 10 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और 3 बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है।
आईपीएस अधिकारियों के तबादले
1. पूरन कुमार झा (2018 बैच) पुलिस अधीक्षक, पदस्थापन की प्रतीक्षा में, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना से पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना।
2. कोमल मीणा (2023 बैच) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-।।, विधि-व्यवस्था, पटना से पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पटना।
3. सुषमा सागर (2023 बैच) सहायक पुलिस अधीक्षक, पटना से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-।।, विधि-व्यवस्था, पटना।
4. अनिकेत कुमार द्विवेदी (2024 बैच) सहायक पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-।, जहानाबाद।
5. दीप्ति मोनाली (2024 बैच) सहायक पुलिस अधीक्षक, गयाजी से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जमुई।
6. हेमन्त सिंह (2024 बैच) सहायक पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चम्पारण से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-।, नगर, भागलपुर।
7. कार्तिकेयन ए.के. (2024 बैच) सहायक पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी चम्पारण से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-।।, नगर, मुजफ्फरपुर।
8. केतन अशोक इंगोले (2024 बैच) सहायक पुलिस अधीक्षक, दरभंगा से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रजौली, नवादा।
9. प्रसन्ना कुमार एम.वी. (2024 बैच) सहायक पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज, पश्चिमी चम्पारण।
10. सईम रजा (2024 बैच) सहायक पुलिस अधीक्षक, भागलपुर से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया।
बिहार पुलिस सेवा में 3 अधिकारियों का तबादला
1. कुन्दन कुमार (गयाजी, सीधी नियुक्ति 46वीं, 2007) पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पटना से पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना।
2. सोनू कुमार राय (भोजपुर, सीधी नियुक्ति 48वीं-52वीं, 2010) पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना से पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, वैशाली।
3. दिलीप कुमार (औरंगाबाद, सीधी नियुक्ति 65वीं, 2022) पुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज, सुपौल।
इसके साथ ही 29 अगस्त 2026 की अधिसूचना से स्थानांतरित पंकज कुमार सिंह को मुख्यालय, बक्सर से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज, सुपौल के पद पर किए गए स्थानांतरण से विलोपित कर दिया गया है।