सर्पदंश से महिला की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया ,चार साल पहले बीमारी से हो चुकी थी पति की मौत, अब मां के निधन से अनाथ हुए दोनों बच्चे

दस्तक 7मीडिया /अफजल खान
बहेड़ी थाना क्षेत्र के बलिगांव निवासी एक महिला की सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान शुक्रवार को डीएमसीएच में मौत हो गई। मृतका की पहचान वार्ड नंबर छह निवासी स्वर्गीय सुधीर साहु की पत्नी ममता देवी (35) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची बेंता थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।
मृतका के भैंसुर लालबाबू साहु ने बताया कि गुरुवार रात ममता घर में सोई हुई थी। रात करीब एक बजे पैर में सांप के काटने के बाद तेज दर्द होने पर वह चिल्लाने लगी। इसके बाद स्वजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए डीएमसीएच लेकर पहुंचे। यहां शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि ममता के दो बच्चे हैं। इनमें 12 वर्षीय बेटी आठवीं कक्षा और 10 वर्षीय बेटा छठी कक्षा में पढ़ता है। बच्चों के पिता सुधीर साहु की करीब चार वर्ष पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद ममता ही दोनों बच्चों की परवरिश कर रही थी। अब मां की भी मौत होने से दोनों बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।