मंत्री के स्वागत समारोह में जदयू नेता की 7 लाख की चेन चोरी, तुर्की पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मंत्री के स्वागत समारोह में जदयू नेता की 7 लाख की चेन चोरी, तुर्की पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मंत्री के स्वागत समारोह में जदयू नेता की 7 लाख की चेन चोरी, तुर्की पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
दस्तक 7मीडिया /मुजफ्फरपुर
तुर्की थाना क्षेत्र के सकरी चौक पर गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के स्वागत समारोह के दौरान ही चोरों ने जदयू नेता राजेश मंडल के गले से करीब 7 लाख रुपये मूल्य की 34 ग्राम सोने की चेन उड़ा ली। घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कुढ़नी प्रखंड के लदौरा गांव निवासी राजेश मंडल मंत्री को माला पहनाने के लिए भीड़ के बीच आगे बढ़े थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी शातिर चोर ने उनके गले से चेन गायब कर दी। समारोह समाप्त होने के बाद चेन चोरी का पता चला।
मंत्री की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में पुलिस बल की तैनाती के बावजूद चोरी की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद भी पुलिस की कार्रवाई अब तक नजर नहीं आई है।
राजेश मंडल ने तुर्की थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार अब तक न तो सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है और न ही किसी संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मामले की गंभीरता से जांच कराने, चोर की पहचान कर गिरफ्तारी करने और चोरी गई सोने की चेन बरामद करने की मांग की है।