शिवदाहा में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, रामजानकी मंदिर परिसर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
शिवदाहा में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, रामजानकी मंदिर परिसर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
शिवदाहा में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, रामजानकी मंदिर परिसर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
गायघाट के शिवदाहा स्थित ऐतिहासिक रामजानकी मंदिर परिसर इन दिनों कृष्ण भक्ति से सराबोर है। श्री श्री 108 नवयुवक कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति, शिवदाहा की ओर से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
पूजा समिति के अध्यक्ष सिन्टू कुमार उपाध्याय ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है। सुबह से ही भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण के बीच भक्तिमय कार्यक्रमों से माहौल कृष्णमय बना हुआ है।
मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खिलौने और मिठाई की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने के साथ मनोरंजन का आनंद उठा रहे हैं।
पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि जन्माष्टमी का यह आयोजन केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम भी है। हर वर्ष की तरह इस बार भी शिवदाहा का रामजानकी मंदिर परिसर भक्ति, आस्था और उल्लास के रंग में रंगा हुआ है।
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा में फिल्मी साजिश का खुलासा, हत्या केस में समझौता कराने के लिए खुद ही रची अपहरण की झूठी कहानी, 17 वर्षीय किशोर सकुशल , 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया सफल उद्भेदन
मंत्री के स्वागत समारोह में जदयू नेता की 7 लाख की चेन चोरी, तुर्की पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल