शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की बाइक से झोला में छुपा कर रखा विदेशी शराब बरामद
शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की बाइक से झोला में छुपा कर रखा विदेशी शराब बरामद
शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की बाइक से झोला में छुपा कर रखा विदेशी शराब बरामद
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
इलाके में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत बिरौल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गश्ती के दौरान पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश कर रहे एक शातिर शराब तस्कर को पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसकी मोटरसाइकिल पर टंगे झोले से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बिरौल थाना की पुलिस टीम क्षेत्र में सघन गश्ती पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस की गाड़ी देखते ही तेजी से भागने लगा। पुलिस अधिकारियों को उस पर संदेह हुआ और तुरंत पीछा कर उसे रोक लिया गया। गाड़ी पर रखे झोले की जब तलाशी ली गई, तो उसमें से छिपाकर रखी गई 30.600 एम एल विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत शराब की खेप जब्त करते हुए कारोबारी को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। थाने में गश्ती दल में शामिल पीएसआई सूरज कुमार द्वारा की गई कड़ाई से पूछताछ में शराब कारोबारी ने अपनी पहचान कुंदन कुमार पिता, छोटे महतो,ग्राम बाल्मीकि नगर, थाना बिरौल, जिला दरभंगा के रूप में दी है। स्थानीय सूत्रों और पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, कुंदन कुमार काफी लंबे समय से क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के कारोबार में संलिप्त रहा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब के धंधे में इस्तेमाल की जा रही बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली पैशन प्रो, मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। बिना नंबर की बाइक होने के कारण पुलिस को गाड़ी के चोरी की होने की भी आशंका है। बिरौल थाना पुलिस अब इस मोटरसाइकिल के चेसिस और इंजन नंबर के जरिए इसके मालिक का पता लगाने और कुंदन कुमार के पूरे आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन पर भी कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
जन्माष्टमी की तैयारी के बीच भीषण हादसा, पेड़ पर चढ़ी अनियंत्रित कार; तीन युवक गंभीर
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा में फिल्मी साजिश का खुलासा, हत्या केस में समझौता कराने के लिए खुद ही रची अपहरण की झूठी कहानी, 17 वर्षीय किशोर सकुशल , 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया सफल उद्भेदन