3 साल के हुए कान्हा: नोएडा में धूमधाम से कटा केक, नाना शिवजी राय ने अपने हाथों से खाना बनाकर मेहमानों को खिलाया

दीपक कुमार/ क्राइम रिपोर्टर

बिहार के शिवदाहा गांव निवासी अखिलेश कुमार के तीन वर्षीय पुत्र कान्हा कुमार का जन्मदिन नोएडा में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर परिवारजनों और गांव के लोगों ने मिलकर खुशियां बांटी और नन्हे कान्हा को आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत कान्हा द्वारा केक काटने के साथ हुई। 3 साल का होने की खुशी में पूरा घर तालियों और बधाइयों से गूंज उठा। इस जन्मदिन समारोह की सबसे खास और भावुक बात यह रही कि कान्हा के नाना, शिवजी राय ने खुद अपने हाथों से सारा खाना तैयार किया। उन्होंने अपने हाथों से बना स्वादिष्ट भोजन कार्यक्रम में आए सभी रिश्तेदारों और ग्रामीणों को बेहद स्नेह के साथ परोसा।

नाना के इस अनूठे प्यार और परिवार के उत्साह ने इस जन्मदिन को यादगार बना दिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने कान्हा के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना की।