12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के निपटारे का लक्ष्य
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के निपटारे का लक्ष्य
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के निपटारे का लक्ष्य
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसकी सफलता को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों, पंचायती राज पदाधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में ग्राम कचहरी में सुलह-समझौते योग्य मामलों की समीक्षा की गई। सीजेएम ने चयनित मामलों को अंतिम रूप देकर संबंधित अभिलेख जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया। सचिव आरती कुमारी ने सभी मामलों में पक्षकारों की प्रि-काउंसलिंग कराने और अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में रेफर करने पर जोर दिया।
लोक अदालत में बिजली, वन, श्रम, माप-तौल सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के निपटारे को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियों के साथ लोक अदालत में उपस्थित रहने को कहा गया।
बैंक ऋण संबंधी मामलों के निपटारे के लिए शाखा प्रबंधकों को अधिकतम छूट उपलब्ध कराने तथा विशेष पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया गया। बैठक में लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।