पटना में 8 सितंबर को बड़ा प्रदर्शन, ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ आंदोलन के तहत राजभवन मार्च का आह्वान
दस्तक 7 मिडिया, दरभंगा।
दलित, आदिवासी, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और शोषित-वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा एवं विभिन्न मांगों को लेकर ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ संघर्ष समिति, बिहार (पटना) द्वारा आगामी 8 सितंबर 2026 को राजधानी पटना में एक विशाल आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है।
इस आंदोलन का नेतृत्व दलित चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु जी अपनी पूरी टीम के साथ करेंगे। ‘पटना चले’ के इस राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत दोपहर 12 बजे गांधी मैदान के गेट नंबर 10 से राजभवन (लोकभवन) तक मार्च निकाला जाएगा। दलित चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र पासवान (गुरु जी) ने बताया कि 65% आरक्षण, बिहार में SC, ST, EBC और ओबीसी के लिए 65% आरक्षण लागू किया जाए,निजी (प्राइवेट) सेक्टर में भी आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित हो,न्यायपालिका में आरक्षण लागू किया जाए तथा कॉलेजियम सिस्टम को समाप्त किया जाए,आरक्षण से जुड़े कानूनों को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाए। दलित हत्याओं पर तत्काल रोक लगाई जाए और पीड़ितों को न्याय मिले।
सरकारी एवं गैर-सरकारी ठेकेदारी में 50% आरक्षण की व्यवस्था हो। SC/ST कर्मचारियों को पदोन्नति (प्रमोशन) में आरक्षण दिया जाए।
आयोजकों ने अपील की है कि सामाजिक न्याय और सम्मान के अधिकार को पाने के लिए दलित, आदिवासी, पिछड़ा,अल्पसंख्यक,मजदूर, छात्र एवं युवाओं का एकजुट होना आवश्यक है। इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए हेल्पलाइन नंबर 6205137640 और 8271111850 भी जारी किए गए हैं।