नही रहे दिल्ली के लोकायुक्त 67 वर्षीय न्यायमूर्ति हरिश्चंद्र मिश्रा ।दिल्ली स्थित आवास पर आकस्मिक निधन
दरभंगा /विधि संवाददाता
गुरुवार को दिल्ली स्थित आवास पर लोकायुक्त 67वर्षीय न्यायमूर्ति हरिश्चंद मिश्रा का निधन हो गया ।इनके निधन की सूचना मिलते हीं दरभंगा के वकील मर्माहत हो उठे।गुरुवार को वकालतखाना भवन में दरभंगा जिला के लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर स्वर्गीय मिश्रा को वकीलों ने पुष्प निवेदित कर भाव भीनी श्रद्धांजलि दी।मौके पर अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि स्व. मिश्रा मधुबनी जिला के गनौली गांव के मूल निवासी थे।।वे झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश पद पर रहे।न्यायमूर्ति स्वर्गीय मिश्रा के पिता भी पटना उच्च में 1981 तक जस्टिस थे।

