अज्ञात वाहन ने सात बच्चे को रौंदा ,दो बच्चे की मौत अन्य सभी जख्मी ?दो सहोदर भाई की हुई हैं मौत ,घर मे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल।

दरभंगा  /

पतोर ओपी क्षेत्र के होरलपट्टी-फेकला पथ पर पनसला चौक से पूरब सोमवार की अहले सुबह एक अज्ञात वाहन ने सात किशोर को रौंद दिया। जिसमें दो की मौत हो गई। वहीं एक को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। सभी पतोर गांव के रमपुरा टोले निवासी हैं। मृतक की पहचान रमपुरा(पतोर) निवासी हरेराम मुखिया के पुत्र नीतीश मुखिया(16वर्ष )एवं छतीश मुखिया(14वर्ष ) के रूप में हुई हैं। दोनों मृत बच्चे सहोदर भाई थे । बताया जाता है कि सभी किशोर मोर्निंग वाक करने के लिए घर से निकले थे । जॉगिंग करने के बाद थके होने की वजह से सभी सड़क के किनारे रखे बिजली के पोल पर बैठ गये । उसी समय होरलपट्टी की ओर से आ रही एक अज्ञात वाहन सभी को रौंदते हुए भाग गया। सूचना पर परिजनों ने गंभीर रूप से जख्मी हरेराम मुखिया के पुत्र नीतीश मुखिया(16वर्ष ) एवं छतीश मुखिया(14वर्ष ) तथा सुभाष मुखिया के पुत्र राजू मुखिया(15वर्ष ) को इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया ,जहां नीतीश मुखिया एवं छतीश मुखिया को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सुभाष मुखिया के पुत्र राजू मुखिया(15वर्ष ) को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जबकि महेश मुखिया के पुत्र राम ज्ञानी मुखिया(16वर्ष ), लाला मुखिया के पुत्र सचिन मुखिया(15वर्ष ), हरिश्चन्द्र मुखिया के पुत्र श्याम सुंदर मुखिया(10वर्ष ), राम जोगतार मुखिया के पुत्र रवि मुखिया(12वर्ष ) का इलाज स्थानीय स्तर पर हो रहा है। इधर घटना की सूचना रमपुरा(पतोर) गांव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है