प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता ही सेवा के मूलमंत्र का संदेश देकर बापू के सपने को किया साकार– मणि कान्त झा।

कुशेश्वरस्थान / दरभंगा।

प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा की अध्यक्षता मे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित बजरंगबली मन्दिर, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर एवं बिहार के प्रथम डांडी यात्री स्वतंत्रता सेनानी गिरबरधारी चौधरी उर्फ कारो बाबू की प्रतिमा की साफ-सफाई के साथ-साथ परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने हाथों में झारु लेकर प्रखंड परिसर की साफ-सफाई किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने कहा की साफ- सफाई में ही ईश्वर की वासना होती है। हम सभी को प्रति दिन अपने घरों के अलावा आस पड़ोस की साफ- सफाई भी करनी चाहिए।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश वासियों को स्वच्छता ही सेवा के मूलमंत्र का संदेश 2014 में देकर बापू के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को साकार करने का आह्वान किया था। केंद्र की सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से प्रेरित स्वच्छ भारत अभियान के साथ-साथ स्वच्छता एवं पोषण पर विशेष जोड़ दे रही है।मौके पर राजीव कुमार चौधरी, अनिल कुमार पासवान, अमरेंद्र कुमार सिंह,राम विलास मुखिया,अब्दुल गफुर,संतोष चौपाल, जटाशंकर चौधरी,मो.अंजार, सत्येंद्र कुमार चौधरी, महेश शाह, रामोतार चौपाल, नंदलाल झा,सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।