सिपाही प्रशिक्षण केंद्र, लहेरियासराय में गुरुवार को नवनियुक्त सिपाहियों के बाह्य प्रशिक्षण के तहत ड्रिल का अभ्यास कराया गया। बाह्य विषय के प्रशिक्षकों ने सिपाहियों को पुलिस प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराते हुए अनुशासन, कदमताल, सावधान-विश्राम तथा विभिन्न ड्रिल गतिविधियों का अभ्यास कराया।
प्रशिक्षण के दौरान सिपाहियों में अनुशासन, शारीरिक दक्षता, एकरूपता और टीम भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं ने निर्धारित ड्रिल गतिविधियों का उत्साहपूर्वक अभ्यास किया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य नवनियुक्त सिपाहियों को पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों के अनुरूप अनुशासित, दक्ष और कर्तव्यनिष्ठ बनाना है।