बिहार में स्वास्थ्य क्रांति: “जाँच एवं उपचार -चिकित्सा आपके द्वार” महाअभियान का शंखनाद
बिहार में स्वास्थ्य क्रांति: “जाँच एवं उपचार -चिकित्सा आपके द्वार” महाअभियान का शंखनाद
बिहार में स्वास्थ्य क्रांति: “जाँच एवं उपचार -चिकित्सा आपके द्वार” महाअभियान का शंखनाद
दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
राज्य के नागरिकों को उनके घर के निकट ही गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग एवं राज्य स्वास्थ्य समिति ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। 2 सितंबर 2026 से राज्यभर में “जांच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार” अभियान और जागरूकता रथों का भव्य शुभारंभ किया गया।
यह महाअभियान 02 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।
इस तीन माह लंबे अभियान का प्राथमिक लक्ष्य 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों में गैर-संचारी रोगों (NCD – Non-Communicable Diseases) जैसे मधुमेह (Diabetes), उच्च रक्तचाप (Hypertension), हृदय रोग और कैंसर की समय पर पहचान, रोकथाम और मुफ़्त उपचार सुनिश्चित करना है। जागरूकता रथों के माध्यम से राज्य के दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों तक पहुंच बनाकर स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा।
इस दूरदर्शी पहल का औपचारिक शुभारंभ स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के मंत्री निशांत की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्चस्तरीय समारोह में हुआ।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी समारोह के दौरान नेताओं ने जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और राज्य के हर नागरिक से इस अभियान का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस समारोह के माध्यम से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने
बिहार खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्रमुख संदेश
दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का यह मुख्य उद्देश्य यह है कि यदि समय रहते गैर-संचारी रोगों की पहचान कर ली जाए, तो गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।
इस अभियान के तहत गांव-गांव और पंचायतों तक चिकित्सा दल और जागरूकता रथ पहुंचेंगे।
30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सभी प्रमुख एनसीडी (NCD) जांच और दवाएं पूरी तरह मुफ्त होगा। जो 30 नवंबर 2026 तक निरंतर स्वास्थ्य परामर्श और जीवनशैली में सुधार संबंधी मार्गदर्शन। इस कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. योगेन्द्र प्रसाद सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
बिहार में यहां होती है इंद्र देव की पूजा, 7 दिनों तक होता है भव्य आयोजन, इस साल कुछ अनोखी तैयारी
किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने की दिशा में हुई यह घोषणा एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है,किसान खुशहाल होगा, तभी हमारा क्षेत्र खुशहाल होगा– सुजीत कुमार