किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने की दिशा में हुई यह घोषणा एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है,किसान खुशहाल होगा, तभी हमारा क्षेत्र खुशहाल होगा– सुजीत कुमार

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिहार सरकार का जल संसाधन विभाग राज्य में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने और हर खेत तक पानी पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के विस्तार पर तेजी से काम कर रहा है। इस दूरगामी योजना का मुख्य उद्देश्य नहर प्रणाली का व्यापक विस्तार कर सीधे किसानों के खेतों तक पर्याप्त और निर्बाध सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है। गौड़ा बौराम विधानसभा के विधायक सुजीत कुमार ने दस्तक 7 मिडिया को बताया कि चुनाव के दौरान हमने अपनी जनता-जनार्दन से यह संकल्प लिया था कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक किसान के खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ प्रयास करेंगे।आज का दिन मेरे लिए अत्यंत हर्ष और संतोष का दिन है। किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने की दिशा में हुई यह घोषणा एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। हमारा संकल्प सिर्फ घोषणा तक सीमित नहीं, बल्कि किसान के खेत तक पानी पहुंचने और उसकी मेहनत को बेहतर परिणाम मिलने तक जारी रहेगा। सिंचाई की सुविधा बढ़ने से किसानों की फसल, आमदनी और आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिलेगी। यह निर्णय दर्शाता है कि एनडीए सरकार किसानों के हित, कृषि विकास और ग्रामीण समृद्धि के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमने जो वादा किया था, उसे पूरा करने की दिशा में एक और मजबूत कदम आगे बढ़ा है। किसान खुशहाल होगा, तभी हमारा क्षेत्र खुशहाल होगा। विधायक सुजीत कुमार ने कहा कि दरभंगा जिले के विस्तृत ग्रामीण क्षेत्रों में पानी पहुंचाने के लिए बिरौल, गौड़ा बौराम, किरतपुर सहित 16 प्रखंडों को इसमें शामिल किया गया है।