बिहार में यहां होती है इंद्र देव की पूजा, 7 दिनों तक होता है भव्य आयोजन, इस साल कुछ अनोखी तैयारी

दीपक कुमार/ गायघाट

मिथिला की सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक विविधता को समेटे हुए इंद्र पूजा की तैयारी गायघाट के शिवदाहा में शुरू हो चुकी है. इंद्र देवता की पूजा को लेकर ग्रामीणों में खास उत्साह और धूमधाम देखने को मिल रहा है. इस बार इंद्र पूजा को लेकर खास तैयारी की जा रही है और स्थानीय कलाकारों द्वारा इंद्र देव की मिट्टी की मूर्तियों का निर्माण शुरू करेंगे। मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत शिवदहा विशेश्वर मार्केट परिसर में इंद्र पूजा की भव्य सजावट और आयोजन की तैयारी शुरू होने वाला है. 7 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के दौरान, जिले के विभिन्न हिस्सों में इंद्रदेव की पूजा के लिए विशेष रूप से तैयार की गई मूर्तियों की सजावट का काम तेजी से पूरा किया जायेगा. मूर्तियों पर बारीकी से रंग पेंट किया जाता है। स्थानीय और कारीगर इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में जुटेंगे.

स्थानीय निवासी और श्रद्धालु इस आयोजन की तैयारी को लेकर बेहद उत्साहित हैं. बताया जा रहा है कि इस बार भी भीड़ की अधिकतम संख्या की उम्मीद की जा रही है, जैसे हर साल होती आई है. मेला का आयोजन भी धूमधाम से किया जाएगा, जिसमें जिले भर के लोग एकत्रित होंगे और मूर्तियों की भव्यता का आनंद लेंगे. मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत और नृत्य भी प्रस्तुत किए जाएंगे, जो इस पर्व की महत्ता को और बढ़ाएंगे. बता दें कि इस साल 2026 में 24 सितंबर से इंद्र पूजा शुरू हो रहा है.