प्रेम प्रसंग में शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

दस्तक 7 मिडिया घनश्यामपुर, दरभंगा।

स्थानीय थाना क्षेत्र के रसियारी गांव में प्रेम प्रसंग के बाद शादी करने वाली नवविवाहिता अनु कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अनु की शादी करीब छह महीने पहले शिवम कुमार झा प्रेम प्रसंग से हुई थी। उसकी मौत के बाद घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। मृतका के पति शिवम कुमार ने पुलिस को बताया कि अनु का पिछले करीब तीन महीने से दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार रात करीब 8 बजे दोनों दिल्ली से गांव लौटे थे। इसके बाद बुधवार तड़के करीब 3 बजे अनु की मौत हो गई। मृतका के ससुर संतोष झा के अनुसार, दिल्ली में अनु के इलाज पर करीब एक लाख रुपए खर्च हो चुके थे। उसे सांस लेने में परेशानी होती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण इलाज जारी रखना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद अनु को बस से दिल्ली से गांव लाया गया था।परिजनों के अनुसार, गांव पहुंचने के बाद मृतका के पिता विजय कामती को घटना की सूचना दी गई। विजय कामती घनश्यामपुर गांव के रहने वाले हैं। ससुराल पक्ष का दावा है कि सूचना दिए जाने के बावजूद मायके पक्ष के लोग अब तक शव देखने नहीं पहुंचे हैं। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद घनश्यामपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वही शव को कब्जे में करके पोस्मार्टम के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि अभी मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।