केंद्रीय एजेंसी यानि स्वास्थ्य मंत्रालय लो-लैंड से मुक्त करें और NOC दें, सांसद कर रहे हैं नौटंकी – विद्या भूषण ।
केंद्रीय एजेंसी यानि स्वास्थ्य मंत्रालय लो-लैंड से मुक्त करें और NOC दें, सांसद कर रहे हैं नौटंकी – विद्या भूषण ।
केंद्रीय एजेंसी यानि स्वास्थ्य मंत्रालय लो-लैंड से मुक्त करें और NOC दें, सांसद कर रहे हैं नौटंकी – विद्या भूषण
बिरौल /दरभंगा।
मिथिलावादी नेता विद्या भूषण राय ने कहा कि हमने यह अध्ययन किया कि सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर द्वारा लगभग सैकड़ों की संख्या में ज्ञापन दिया गया। लेकिन एक भी ज्ञापन धरातल पर नहीं दिखा। दरभंगा एम्स पर जारी नौटंकी से स्पष्ट हुआ कि यह सांसद, विधायक जनता को मूर्ख समझती हैं। मिथिलावादी नेता विद्या भूषण राय ने अपने कार्यालय में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए आगे बताया कि अकर्मण्यता की हद पार हो चुकी है।एम्स के न बनने में केंद्र सरकार की सबसे बड़ी साजिश है। जब बिहार सरकार जमीन उपलब्ध करबा चुकी थी,तो केंद्र सरकार की तरफ आई टीम लो – लैंड घोषित करके एम्स निर्माण में बाधा उत्पन्न कर दिया। जबकि मिट्टी भराई के लिए भी 350 करोड़ की राशि बिहार सरकार ने निर्गत करने का फैसला किया है। केवल व केवल केंद्र सरकार की दोहरी नीति है, जबकि लो-लैंड में देश ने अनेकों संस्थान स्थापित किया है।लेकिन मिथिला विरोधी केंद्र की सरकार लीपापोती कर मिथिला के योजनाओं को ध्वस्त करने की नियति से लटका रही है। मार्च 2023 में मंत्रिमंडल ने दरभंगा एम्स के लिए शेाभन-एकमी बाइपास के निकट डेढ़ सौ एकड़ जमीन आवंटित करने की स्वीकृति दी। जमीन देने के साथ सरकार ने इसके विकास का प्रारूप भी बनाया। डेढ़ सौ एकड़ के अलावा और 39 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई। साथ ही इस 189.17 एकड़ जमीन में मिट्टी भराई इसे समतल करने के लिए 309 करोड़ रुपये भी दिए। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय ऐजेंसी यानि स्वास्थ्य मंत्रालय लो-लैंड से मुक्त करें और एन ओ सी दें।