बिरौल में चोरी के टीवीएस मोटरसाइकिल को लावारिस हालत में पुलिस ने किया बरामद, पूर्व में भी दो बार हो चुकी है चोरी

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिरौल थाना क्षेत्र के नेउरी गांव में बेखौफ अज्ञात चोरों ने एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम देकर दरवाजे पर रखा टीवीएस मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए। जिसे पुलिस ने लावारिस हालत में रोहाड़ मंदिर के निकट से बरामद किया। इस मामले को लेकर गाड़ी के मालिक शशिकांत झा ने थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि 01 सितंबर 2026 की सुबह तड़के करीब 04 बजे अज्ञात चोरों ने नेउर गांव स्थित उनके घर के दरवाजे से उनकी टीवीएस मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या- BR07BA 8948 चोरी कर ले गया। पीड़ित शशिकांत झा ने बताया कि सुबह जब घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद उन्होंने बिरौल थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पीड़ित श्री झा के अनुसार उनके घर को चोर लगातार निशाना बना रहे हैं। इससे पूर्व भी वर्ष 2023 में भी उनके घर के दरवाजे पर से स्प्लेंडर बाइक तथा वर्ष 2025 में घर के दरवाजे पर से ट्रैक्टर का टेलर चोरी कर लिया गया था, जिसका आज तक पता नहीं चल पाया और न ही अपराधी पुलिस के पकड़ में आई।
थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि बुधवार को सुबह सूचना मिली कि रोहाड़ में एक टीवीएस मोटरसाइकिल लावारिस हालत में खड़ा है। जिसे जांच करने पर पता चला कि वह मोटरसाइकिल चोरी की है। जिसका सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। अब सवाल यह है कि शशिकांत झा के घर के दरवाजे से वर्ष 2023 और 2025 में चोरी कर लिया गया बाइक और ट्रेक्टर का टेलर को बरामद करना तो दुर अपराधी को पकड़ने में पुलिस असफल क्यों रही ?