मिर्जाखान तालाब के पास नशे की हालत में दो युवक गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

लहेरियासराय थाना पुलिस ने नशेड़ियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मिर्जाखान तालाब के पास से दो युवकों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में नशेड़ियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में मिर्जाखान तालाब के पास संदिग्ध अवस्था में मौजूद दो युवकों को पकड़ा गया। जांच के दौरान दोनों के नशे की हालत में होने की पुष्टि होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान विक्रम शाह (पिता- राजकुमार शाह), निवासी बाजीतपुर तथा रामबाबू (पिता- स्व. शंकर साह), निवासी उर्दू बाजार, थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा के रूप में हुई है।