बिरौल अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय में अपराध गोष्ठी आयोजित, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
बिरौल अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय में अपराध गोष्ठी आयोजित, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
बिरौल अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय में अपराध गोष्ठी आयोजित, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल मुख्यालय स्थित अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय में छह थाना क्षेत्रों की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अंचल पुलिस निरीक्षक महफूज आलम ने की। बैठक में क्षेत्र की विधि व्यवस्था, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा रणनीतियों पर गंभीर मंथन किया गया।
अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस निरीक्षक महफूज आलम ने एक-एक कर सभी थानाध्यक्षों से उनके क्षेत्र में लंबित पड़े कांडों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अनुसंधान की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही, लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों और नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाने का सख्त आदेश दिया गया।
बैठक में आने वाले त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष चर्चा हुई। महफूज आलम ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करें। गश्ती दल को 24 घंटे मुस्तैद और पूरी तरह अलर्ट रखने को कहा गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बना रहे। इस महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक में क्षेत्र के विभिन्न थानों के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया, जिनमें
कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद,तिलकेश्वर थानाध्यक्ष केशरी नन्द राम,नदी थाना थानाध्यक्ष सुशील कुमार,बड़गांव थानाध्यक्ष राहुल कुमार, घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार उपस्थित थे।
बैठक के अंत में सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करें और सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाएं।