जन्माष्टमी को लेकर डीएम-एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जन्माष्टमी को लेकर डीएम-एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जन्माष्टमी को लेकर डीएम-एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
आगामी कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ नगर थाना क्षेत्र स्थित इस्कॉन मंदिर एवं आसपास के परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों से बातचीत कर पर्व के आयोजन को लेकर उनकी तैयारियों एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई।
मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा बताई गई समस्याओं और आवश्यकताओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने जन्माष्टमी पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।