ब्रेकिंग :सिंहवाड़ा में 28.7 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टेम्पो  व नकदी बरामद

दस्तक 7 मीडिया / सिंहबाड़ा 

सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों  से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ  मुजफ्फरपुर की टीम ने  सिंहवाड़ा थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए 28.738 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, दोनों को सिंहवाड़ा थाना के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी पप्पू राय और मीनापुर थाना क्षेत्र के चकजमाल निवासी मो. गफ्फार के रूप में हुई है। बरामद गांजा बोरे समेत 28.738 किलो बताया गया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से 8,750 रुपये नकद, बजाज गोगो वाहन, दो स्मार्टफोन, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज भी बरामद किया गया हें। दोनों आरोपितों को सुरक्षित हालत में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिंहवाड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस दोनों आरोपितों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। साथ ही गांजा तस्करी के नेटवर्क और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है।