दरभंगा में 31 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, विभिन्न थानों व शाखाओं में नई जिम्मेदारी

दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा पुलिस ने कार्यहित में जिले के 31 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालय की शाखाओं में पदस्थापित किया है।

जारी सूची के अनुसार पीटीसी/128 रवि कुमार को लहेरियासराय थाना, पीटीसी/1481 दिलीप कुमार को नगर थाना, पीटीसी/655 बिपिन कुमार मंडल को विश्वविद्यालय थाना तथा पीटीसी/681 प्रदीप कुंवर और पीटीसी/327 निरंजन कुमार को बेंता थाना भेजा गया है।

इसी तरह पीटीसी/34 चंदन कुमार को बहादुरपुर थाना, पीटीसी/1491 सतीश कुमार पांडेय एवं पीटीसी/38 अजय कुमार को मब्बी थाना, पीटीसी/1293 शीवराम पासवान को सोनकी थाना और पीटीसी/624 विजय प्रसाद को सदर थाना में पदस्थापित किया गया है।

पीटीसी/778 राजनीति कुमार को विशनपुर थाना, पीटीसी/200 पंकज कुमार एवं पीटीसी/586 रणविजय कुमार को सिमरी थाना, पीटीसी/260 धर्मेन्द्र कुमार दास को सिंहवाड़ा थाना, पीटीसी/565 अवधेश महतो को जाले थाना और पीटीसी/777 अनिल कुमार ओजहिया को कमतौल थाना भेजा गया है।

इसके अलावा पीटीसी/623 सोपन उराँव को केवटी थाना, पीटीसी/1011 सुनिल कुमार को बहेड़ा थाना, जबकि पीटीसी/193 रंजीत कुमार, पीटीसी/1173 संजीत कुमार और पीटीसी/1177 सत्य प्रकाश जी को बहेड़ी थाना में पदस्थापित किया गया है।

पीटीसी/472 उमेश कुमार को वाजितपुर थाना, पीटीसी/622 विपुल कुमार सिंह एवं पीटीसी/231 हरेन्द्र यादव को घनश्यामपुर थाना, पीटीसी/637 लालकेश्वर कुमार वर्मा एवं पीटीसी/835 अमरेन्द्र कुमार यादव को कुशेश्वरस्थान थाना तथा पीटीसी/631 विश्वजीत प्रताप सिंह को बिरौल थाना में पदस्थापित किया गया है।

वहीं, पीटीसी/1108 शाहनवाज आलम को अभियोजन शाखा, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पीटीसी/858 मुन्ना कुमार को त्वरित विचारण शाखा, पीटीसी/1154 पवन कुमार पासवान को पर्यवेक्षी पदाधिकारी, बहादुरपुर कार्यालय तथा पीटीसी/870 श्याम कुमार वर्मा को नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थापित किया गया है।