तीन साल से टूटा परिवार कोर्ट की पहल से फिर जुड़ा, दो बच्चों संग पति के घर लौटी भारती
तीन साल से टूटा परिवार कोर्ट की पहल से फिर जुड़ा, दो बच्चों संग पति के घर लौटी भारती
तीन साल से टूटा परिवार कोर्ट की पहल से फिर जुड़ा, दो बच्चों संग पति के घर लौटी भारती
दस्तक 7मीडिया ,बेनीपुर /विधि संवाददाता
तीन साल से पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद आखिरकार न्यायालय की पहल से सुलझ गया। बेनीपुर व्यवहार न्यायालय में चल रहे अग्रिम जमानत आवेदन की सुनवाई के दौरान पति-पत्नी के बीच सुलह हो गई। इसके बाद भारती कुमारी अपने दो बच्चों के साथ पति अमरेश राम के साथ ही ससुराल के लिए रवाना हो गई। परिवार के फिर से जुड़ने के इस पल ने न्यायालय परिसर में मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया।
मामला बहेड़ा थाना क्षेत्र के महिनाम गांव का है। भारती कुमारी ने पति अमरेश राम समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में अमरेश राम की ओर से जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ऋषि गुप्ता की अदालत में अग्रिम जमानत आवेदन संख्या 185/2026 दाखिल किया गया था।
सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पारिवारिक विवाद को देखते हुए मामले को माध्यस्थता के लिए भेज दिया। मध्यस्थ रामानंद चौधरी और परिवादिनी के अधिवक्ता सुशील कुमार चौधरी ने पति-पत्नी के बीच बातचीत कराकर विवाद के समाधान का प्रयास किया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच बनी गलतफहमियां दूर हुईं और परिवार को फिर से साथ रहने पर सहमति बनी।
सुलह के दौरान पति अमरेश राम ने भविष्य में नशा नहीं करने और पत्नी को सम्मान के साथ रखने का भरोसा दिलाया। पति की इस बात पर पत्नी भारती कुमारी भी साथ रहने के लिए राजी हो गई।
सुलह के बाद भारती भावुक हो गई। उसके पिता दिलचंद राम ने कहा कि उनकी बेटी पिछले तीन वर्षों से परेशानी में थी। न्यायालय, मध्यस्थ और अधिवक्ता के प्रयास से बेटी का घर दोबारा बस गया। उन्होंने इस पहल के लिए सभी के प्रति आभार जताया।
सुलह पत्र पर पति-पत्नी के हस्ताक्षर के बाद भारती अपने दोनों बच्चों के साथ पति अमरेश राम के साथ न्यायालय परिसर से ही ससुराल के लिए रवाना हो गई। मामले में सुलह पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए अगली तारीख 7 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
अस्थायी केंद्रीय विद्यालय के संचालन को लेकर डीएम ने नवादा स्कूल का किया निरीक्षण, कक्षाओं, पेयजल, शौचालय, बिजली व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को समयबद्ध तैयारी का निर्देश
मीशो डिलीवरी सेंटर में घुसकर 1.42 लाख की चोरी, तीन नामजद संदिग्धों पर मामला दर्ज