अस्थायी केंद्रीय विद्यालय के संचालन को लेकर डीएम ने नवादा स्कूल का किया निरीक्षण,

कक्षाओं, पेयजल, शौचालय, बिजली व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को समयबद्ध तैयारी का निर्देश

दस्तक 7 मीडिया /बेनीपुर 

बेनीपुर प्रखंड में अस्थायी केंद्रीय विद्यालय के संचालन को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मंगलवार को प्लस टू जेएनजेभी उच्च विद्यालय, नवादा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं और अस्थायी केंद्रीय विद्यालय के संचालन के लिए उपलब्ध स्थान का जायजा लिया।

डीएम ने विद्यालय की कक्षाओं, पेयजल, शौचालय, विद्युत, साफ-सफाई समेत अन्य जरूरी सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और विद्यालय में की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्थायी केंद्रीय विद्यालय के सुचारु संचालन के लिए सभी जरूरी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करें। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के अनुकूल वातावरण बनाए रखने के साथ साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।

डीएम ने कहा कि विद्यालय संचालन के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी जला रड्डी, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।