ब्रेकिंग :दिनदहाड़े दंपती से मोबाइल झपटकर भाग रहे दो युवको को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले ,सोनकी थानाध्यक्ष कर रहें हें धराये युवकों से पुछताछ
ब्रेकिंग :दिनदहाड़े दंपती से मोबाइल झपटकर भाग रहे दो युवको को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले ,सोनकी थानाध्यक्ष कर रहें हें धराये युवकों से पुछताछ
दिनदहाड़े दंपती से मोबाइल झपटकर भाग रहे दो युवको को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले ,सोनकी थानाध्यक्ष कर रहें हें धराये युवकों से पुछताछ
दस्तक 7 मीडिया /सदर
जिले में उच्चकों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे के करीब 8585 ईंट-भट्ठा के समीप मोटरसाइकिल सवार दंपती से दिनदहाड़े मोबाइल झपटने का मामला सामने आया। महिला मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर मोबाइल से किसी से बात कर रही थी। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पहुंचे और महिला के हाथ से मोबाइल झपटकर कपछाही की ओर फरार हो गए।
बताया जाता है कि घटना के बाद कुछ लोगों ने आगे कपछाही की ओर मौजूद लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को घेर लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर सोनकी थाना ले गई।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास के लोगों में भी चर्चा है। लोगों का कहना है कि उच्चकों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि अब वे सड़क पर खुलेआम दंपती को निशाना बनाकर मोबाइल झपटने से भी नहीं डर रहे हैं। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि कर दी हें।