24 सितंबर से सजेगा शिवदाहा विशेश्वर मार्केट, ध्वजारोहण के साथ इंद्र पूजा की तैयारी शुरू
24 सितंबर से सजेगा शिवदाहा विशेश्वर मार्केट, ध्वजारोहण के साथ इंद्र पूजा की तैयारी शुरू
24 सितंबर से सजेगा शिवदाहा विशेश्वर मार्केट, ध्वजारोहण के साथ इंद्र पूजा की तैयारी शुरू
गायघाट,दीपक कुमार
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत शिवदाहा विशेश्वर मार्केट परिसर में आगामी 24 सितंबर से ऐतिहासिक इंद्र पूजा एवं मेले का भव्य आयोजन होगा। मेले को लेकर क्षेत्र में अभी से ही भक्ति और उत्साह का माहौल बनने लगा है।
आयोजन की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ मंगलवार को मेला समिति और स्थानीय ग्रामीणों की ओर से ध्वजारोहण के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव ने की।
पंडित चंद्रशेखर उपाध्याय के वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-पाठ के बीच ध्वजारोहण का अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने इंद्र पूजा एवं मेले के सफल आयोजन तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
मेला समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि 24 सितंबर से शुरू होने वाले इंद्र मेले में श्रद्धालुओं और दर्शकों के मनोरंजन के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पूजा स्थल के साथ पूरे मार्केट परिसर में सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, शिवदाहा का यह इंद्र मेला वर्षों से क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का हिस्सा रहा है। इस बार मेले को और अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने की तैयारी की जा रही है।
ब्रेकिंग :दिनदहाड़े दंपती से मोबाइल झपटकर भाग रहे दो युवको को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले ,सोनकी थानाध्यक्ष कर रहें हें धराये युवकों से पुछताछ