बिहार पुलिस मुख्यालय में सेवानिवृत्त अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई,

डीआईजी राशिद जमां और एसपी चंद्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी सेवानिवृत्त, सेवाकाल में योगदान को किया गया याद

दस्तक 7मीडिया /पटना 

बिहार पुलिस मुख्यालय में सोमवार को पुलिस उप महानिरीक्षक (प्रशासन) राशिद जमां एवं पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था) चंद्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) के. सुहिता अनुपम और पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) मनोज कुमार ने दोनों अधिकारियों के सेवाकाल की सराहना की। उन्होंने बिहार पुलिस में दोनों अधिकारियों के योगदान और कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं को याद करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर बिहार पुलिस मुख्यालय के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों और कर्मियों ने सेवानिवृत्त हो रहे दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके भावी जीवन के लिए मंगलकामना की।